logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुणे के बाद नागपुर के महल में हिट एंड रन का नया मामला, तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, हादसे में एक मासूम भी जख्मी


नागपुर: पुणे में हादसे के बाद अब नागपुर में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है. महल परिसर के झेंडा चौक इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में पुरुष और महिलाएं घायल हुए हैं. इस हादसे में एक महिला का तीन साल का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की और नशे में धुत एक युवक को कार से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. 

पुणे के कल्याणीनगर में पिछले शनिवार रात एक नाबालिग ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए  दो लोगों को कुचल दिया था, इस हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद ये मुद्दा राज्य भर में चर्चा का विषय बन गया है। पुणे में हुए हादसे की पुनरावृत्ति अब नागपुर में हुई है। शुक्रवार रात नागपुर के अति व्यस्त महल परिसर के झंडा  चौक पर एक युवा कार चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। कार चालक और कार में सवार उसके दो अन्य साथी नशे में थे। घायलों में एक पुरुष, एक महिला और महिला का तीन साल का बच्चा शामिल है। 

वैसे तो ये इलाका काफी व्यस्त रहता है. जिस वजह से यहां लोग धीमी रफ़्तार में वाहन चलाते है, लेकिन कार चालक नशे में था और उसकी कार की रफ़्तार भी अधिक थी। रात करीब साढ़े ८ बजे हुए इस हादसे के बाद  परिसर  के नागरिकों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  

हालाँकि तबतक कार में सवार अन्य युवक तो भाग निकले, लेकिन एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटा और पुलिस के हवाले किया। कार में शराब की बोतलें भी मिलीं, वैसे इस हादसे के बाद भागे युवकों को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। गिरफ्तार युवकों के नाम संदीप चव्हाण, अंशुल ढाले और आकाश निगोड़े हैं। इस हादसे के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।