logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 20 किलोमीटर तक नहर खंगालने के बाद कोराडी मंदिर के पास ही मिला बालक का शव


नागपुर: पतंग लूटने के चक्कर में नहर में बहा मासूम बालक का शव शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे पुलिस के हाथ लगा। गोताखोर जगदीश खरे की मदद से कोराडी मंदिर के वीआईपी गेट के पास से गुजरने वाली नहर में ही यह शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

नहर में बहा कोराडी निवासी दयाशंकर अवधेश प्रजापति (8) तीसरी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार दोपहर 2:00 बजे दयाशंकर व उसका बड़ा भाई कैलाश (१२) कोराड़ी की नहर में बह गए थे। स्थानीय नागरिकों ने कैलाश को तो बचा लिया लेकिन दयाशंकर पानी के तेज बहाव में बह गया था। 

बुधवार शाम से ही उसके शव की तलाश की जा रही थी।पुलिस ने बुधवार से जारी इस तलाश में पहले ही नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया था और करीब 20 किलोमीटर तक पुलिस की टीम ने नहर के आसपास पैदल जांच की थी। 

घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे बालक का शव कोराडी मंदिर के वीआईपी गेट के पास से गुजरने  वाली नहर में मिला है। प्रसिद्ध गोताखोर जगदीश खरे ने बालक के शव को बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है और आगे की जांच की जारी है।