logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

औरंगाबाद के लिए समृद्धि महामार्ग से दौड़ेगी एसटी, शिर्डी की पहली बस आज होगी रवाना


नागपुर: राज्य परिवहन निगम यानी एसटी महामंडल ने समृद्धि महामार्ग से नागपुर- शिर्डी के बीच दोबारा से बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसकी पहली बस आज गुरुवार को रात नौ बजे नागपुर के गणेशपेठ स्थित बस स्टैंड से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5.30 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। इस बस सेवा का किराया प्रति वयस्क 1,300 रुपये और प्रति बच्चा 670 रुपये होगा। प्रधानमंत्री ने 11 दिसंबर 2022 को समृद्धि ने इस राज्य महामार्ग को जनता को समर्पित किया था। 

4.15 घंटे का समय बचेगा

समृद्धि महामार्ग के कारण नागपुर से शिर्डी के बीच की दुरी कम हो गई है। पहले जहां एसटी से शिर्डी जाने के लिए लगभग 600 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था, वहीं अब यह रास्ता 520 किलोमीटर हो गया है। यानी सीधे तौर पर 80 किलोमीटर का फासला कम हुआ है। वहीं यात्रियों के 4.15 घंटे का समय भी बचेगा।  ज्ञात हो कि, करीब पांच-छह साल पहले तक एसटी बस नागपुर से शिर्डी के बीच चलती थी। हालांकि, यात्रियों और अन्य कारणों से खराब प्रतिक्रिया के कारण सेवा बंद कर दी गई थी।

लगातार हो रही पूछताछ

नागपुर से शिर्डी के बीच शुरू हुई इस बस सेवा को नागरिको में अच्छा उत्साह का माहौल है। एसटी महामण्डल के से मिली जानकारी के अनुसार, नागरिकों द्वारा लगातार इस बस सेवा को लार पूछताछ की जा रही है। हालांकि, यह नहीं पता चला है कि, कितने यात्रियों ने बस की बुकिंग की है।

औरंगाबाद के लिए भी दौड़ेगी बस 

शिर्डी के बाद एसटी द्वारा नागपुर से औरंगाबाद वाया जालना बस शुरू करने की बात सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो नागपुर-औरंगाबाद रूट पर स्लीपर बस (जालना के रास्ते) दोनों जगहों से प्रतिदिन रात 10 बजे चलेगी। यह बस जालना होते हुए सुबह साढ़े पांच बजे गंतव्य तक पहुंचेगी। इस यात्रा के लिए वयस्कों के लिए प्रति व्यक्ति 1,100 रुपये और बच्चों के लिए 575 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। नागपुर से जालना के बीच प्रति व्यक्ति 945 रुपये और बच्चों के लिए 505 रुपये शुल्क लिया जाएगा।