logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव की घोषणा के बाद बावनकुले ने कहा - महायुति पूरी तरह तैयार, एमवीए को मिला एक भी वोट होगा विकास में रुकावट


नई दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर भजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महायुति चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि महायुति का एक ही फार्मूला है, वो है जीतने का।    

बावनकुले ने कहा, “महायुति चुनाव के लिए तैयार है। तीनों दलों का फॉर्मूला जल्द ही सामने आएगा। हमारा एक ही फार्मूला है जीतने का। सिर्फ डबल इंजन की सरकार राज्य को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। अगर एक भी वोट महाविकास अघाड़ी को गया तो विकास में रुकावट आएगी।”

उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने हमारे द्वार शुरू की गई 15 योजनाएं बंद कर दी। तो हम महाराष्ट्र की जनता के पास जाएंगे मेनिफेस्टो रखेंगे और जनता से वोटों कर्जा मांगेंगे और ईमानदारी काम कर यह कर्जा लौटाएंगे।”