logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बादल छंटने के बाद वापस लौटी ठंड, शहर में चल तेज सर्द हवाएं, मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट


नागपुर: सोमवार को आसमान साफ ​​होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. नागपुर में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है. सोमवार सुबह नागपुर में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा.

पिछले एक सप्ताह से फेंगल चक्रवात के कारण पूरे विदर्भ के मौसम में बदलाव आया था. आसमान में बादल छाये रहने के कारण  विदर्भ के कुछ जिलों  में हल्की बारिश भी हुई थी, जबकि मौसम में इस बदलाव से ठंड लगभग गायब ही हो गया था। नवंबर में अच्छी ठंड थी। 

फिर इसके बाद नवम्बर के आखरी सप्ताह में तो इस चक्रवात के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी. दिसंबर के पहले में रहा, लेकिन अब आसमान से बादलों के छंटने के साथ ही हवा का रुख भी बदला गया है।  उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर अब विदर्भ में होगा। 

आसमान साफ होने के साथ तापमान में गिरावट देखी गई है। नागपुर में 24 घंटे में 3 डिग्री न्यूनतम पारा गिरा है। सोमवार को नागपुर का तापमान १६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गडचिरोली और अमरावती का न्यूनतम तापमान १५.४ डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे ही कई अन्य जिलों के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरावट आएगी। 

देखें वीडियो: