logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फिर डोली नागपुर की धरती, कामठी रहा भूकंप का केंद्र


नागपुर: जिले में बुधवार को एक बार फिर भूकंप दर्ज किया गया । नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र नागपुर जिले कामठी में जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था। 

एनसीएस के अनुसार भूकंप नागपुर के कामठी में शाम करीब 4 बजे दर्ज किया गया। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी नागपुर जिले में भूकंप दर्ज किया गया था. तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई थी ।  इसके बाद शनिवार - रविवार को भी भूकंप दर्ज किया गया. बुधवार को एक बार फिर 2.4 त्रीवता पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया है.

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारी ने बताया की नागपुर में लगातार रिकॉर्ड हो रहे भूकंप  से घबराने की बात नहीं।  दरअसल, भूकंप के लिहाज से नागपुर सेफ जोन है। यहां भूकंप के तगड़े झटके आने की आशंका बहुत कम होती है। वहीं 5 रिक्टर स्केल के अंदर की तीव्रता को हल्का भूकंप मापा जाता है।