logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में स्थापित किया जाएगा AI Center of Excellence, सरकार ने गूगल से किया करार


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार और गूगल ने नागपुर में इस साल एआई उत्कृष्टता केंद्र (CoE) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्स पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि गूगल के उपाध्यक्ष ओलिवर पार्कर और महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गूगल और महाराष्ट्र सरकार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।  

मुख्यमंत्री ने लिखा, “आज सुबह मुंबई में ग्लोबल जनरेटिव एआई जीटीएम, गूगल के उपाध्यक्ष ओलिवर पार्कर और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने महाराष्ट्र सरकार के साथ हस्ताक्षरित गूगल एआई एमओयू की प्रगति पर चर्चा की और नागपुर में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्थापना के लिए इस वर्ष की तिथि निर्धारित करने का निर्णय लिया।”

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “गूगल ने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने महाराष्ट्र पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे भारत में एआई क्षेत्र में गहन तकनीक और निवेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। साथ ही, राज्य सरकार के साथ सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।” 

देखें वीडियो: