logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आखिर गिरफ्तार हुआ अजित पारसे, जमानत रद्द होने के बाद से था फरार


नागपुर: लगातार पुलिस को चकमा देने वाले जालसाज और स्वघोषित मीडिया विश्लेषक अजीत पारसे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया . हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका रद्द किये जाने के बाद  क्राइम ब्रांच की  टीम ने उसे  गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे 11 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है।. धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद पिछले करीब 6 महीनों से वह किसी ना किसी बहाने से गिरफ्तारी से बच रहा था।

स्वयं को एक सोशल मीडिया विश्लेषक बताकर अजीत पारसे ने शहर के नामी लोगों के बीच अपनी पहचान बढ़ाई. इसमें राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोग भी थे. वह इन लोगों पर अपनी बड़े नेताओं और अधिकारियों से करीबी बताकर धौंस जमाता था. इस बीच उसने मेडिकल कालेज की अनुमति दिलाने के नाम पर डा. राजेश मुरकुटे से करीब 4.36 करोड़ की धोखाधड़ी की. डा. मुरकुटे की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही पारसे के बुरे दिन शुरू हो गये।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि वह सेक्सटॉर्शन के जरिए कई लोगों से ठगी कर चुका है. डा. मुरकुटे के अलावा एक अन्य  ड्राइविंग स्कूल के निदेशक को भी पारसे ने धोखा दिया. जांच में यह भी पाया गया कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय और सीबीआई का लेटरहेड तैयार किया था. यह मामला जांच के लिए क्राइम यूनिट 2 को सौंपा गया था. हालांकि वह हर बार लाइलाज बीमारी होने की वजह बताकर पुलिस जांच और पूछताछ से बचता रहा।

 इस बीच, उसने गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया था. यहां जमानत याचिका नामंजूर किए जाने के बाद उसने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. हालांकि हाई कोर्ट द्वारा भी उसकी याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 11 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। पुलिस कस्टडी रिमांड में भी अजीत पारसे पुलिस से सहयोग नहीं कर रहा है।