logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अजित पवार के सीएम बनाने के बयान के बाद राजनीतिक कयासों के बीच नागपुर अमरावती में शरद पवार का दौरा


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार रविवार को नागपुर और अमरावती के दौरे पर है.पवार का यह दौरा अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने के बयान के बाद उन्हें लेकर व्यक्त की जा रही राजनीतिक संभावनाओं के बीच है.इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार का अस्तित्व खतरे में पड़ने की आशंका को देखते हुए राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से हो रहे हैं. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपतियों की दोस्ती और फर्जी कंपनियों में 20 हजार करोड़ के निवेश के मुद्दे पर मोदी पर गंभीर आरोप लगाए है. जबकि गौतम अडानी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात हुई. शरद पवार विदर्भ के दौरे पर आ रहे हैं वहीं राज्य में  सियासत की नई राजनीतिक आशंकाओं के बीच गरमा गई है. पवार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुंबई से नागपुर आएंगे। यहां से वह अमरावती में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रहटगांव फाटा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कृषि स्नातक युवाओं से रूबरू होंगे. शाम करीब छह बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। और रात 8 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। इस दौरे में उनके साथ राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल भी रहेंगे।