logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भुजबल के समथन में खड़ा हुआ अजित पवार गुट, मंत्री आत्राम बोले- इस्तीफे की मांग बेबुनियादी, उन्हें बोलने का अधिकार


नागपुर: मराठा को कुनबी प्रमाणपत्र देने के निर्णय का मंत्री छगन भुजबल लगातार विरोध कर रहे हैं। भुजबल के रवैये के कारण सरकार में सहयोगी उनके विरोध में खड़े हो गए हैं। शिंदे गुट के विधायकों ने तो भुजबल से इस्तीफा तक मांग लिया है। शिंदे गुट नेताओं की इस मांग को अजित पवार गुट नेताओं ने बेबुनियाद बताया है। मंत्री बाबाराव आत्राम ने कहा कि, "छगन भुजबल के इस्तीफे की मांग गलत है। वह ओबीसी समुदाय के नेता हैं और उनके पास समुदाय की रक्षा करने का अधिकार है। हम पूरी ताकत से उनके पीछे खड़े हैं।"

आत्राम गुरुवार को नागपुर में थे, जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। आत्राम ने कहा, "छगन भुजबल की भूमिका ओबीसी समुदाय के लिए है. मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जिन्होंने उनके बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।' सरकार का रुख है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन ओबीसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए। सरकार ने तदनुसार निर्णय लिया है।" अत्राम ने यह भी कहा कि, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार उनसे इस बारे में चर्चा करेंगे।"

देखें वीडियो: