logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अजनी रेलवे स्टेशन: बिना अनुमति ठेकेदार कई हेरिटेज पेड़ो की कटाई, मनपा का नहीं ध्यान


नागपुर: अजनी रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए यहाँ कई हैरिटेज पेड़ो को बिना अनुमति से काटा गया है। बड़े पैमाने पर अवैध पेड़ों की कटाई होने के बाद भी नागपुर महागरपलिका की ओर से अब तक ठेकेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।  

300 करोड़ से अधिक की लगात से अजनी रेलवे स्टेशन की विश्वस्तरीय बनाने का कार्य किया जा रहा है. रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए द्वारा इसके तहत स्टेशन का विस्तार करते हुए कई नई सुविधाएं यहां दी जाएंगी. लेकिन अजनी रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने के लिए कई पेड़ो की बलि दी जा रही है। कई वृक्ष मित्रो ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पेड़ों की कटाई के लिए मनपा से अनुमति नहीं ली. और कई पेड़ों को काट दिया 

अजनी वन की इस साइड पर कई हेरिटेज पेड़ हुआ करते थे। लेकिन अब यहाँ केवल खुला मैदान ही बचा है। ठेकेदार के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद थे। लेकिन कितने पेड़ो की बलि दी है. ये बोलने से कतरा रहे है।  आरोप है की अब तक ठेकेदार ने  500 से 600 पेड़ों को काटा है. हालांकि मनपा द्वारा पंचनामा करने के बाद ही असली आंकड़ा सामने आएगा. लेकिन बड़े पैमाने पर पेड़ कटाई की शिकायत के बाद भी अब तक मनपा का गार्डन विभाग उदासीन है।  

कितने पेड़ो को कटा गया है ? इनमे कितने हैरिटेज पेड़ है ? और अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गयी ? ऐसे तमाम सवाल है लेकिन गार्डन विभाग के अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे है. इस संदर्भ में मौके पर आरएलडीए के अजनी प्रोजेक्ट अधिकारी से भी बातचीत करने पर भी कोई प्रतिसाद नहीं मिला।