logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Akola: मिनी मार्केट पर स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद कार्रवाई, ZP की बैठक में हुआ निर्णय


अकोल: जिला परिषद की निर्माण समिति की बैठक में चर्चा की गई कि स्थानीय सिविल लाइन चौक स्थित जिला परिषद के मिनी मार्केट का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी. सन 1998 में, तत्कालीन प्रशासन ने जिला परिषद की वित्तीय आय में जोड़ने के लिए शहर के बीचोंबीच सिविल लाइन रोड पर व्यवसाय के लिए 20 दूकानें बनाईं थी. ये दूकानें ठेके पर 20 दूकान मालिकों को 600 से 700 रुपये प्रति माह के किराए पर दी गई थीं.

हालांकि, समय के साथ, मूल दूकानदारों ने किराएदार रखकर अपनी जरूरतों को पूरा किया और आय के अपने स्रोत विकसित किए. इसके बाद कुछ दूकानदार अदालत चले गए. हालांकि, बात पिछले कुछ दिनों में, जिला परिषद प्रशासन के संज्ञान में आई है, क्योंकि यह एक ऐसा मामला है जो जिला परिषद के मूल उद्देश्य का उल्लंघन करता है. इसलिए संरचनात्मक ऑडिट के बाद ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, ग्राम पंचायत सीमा में स्थित कुछ व्यावसायिक संकुल, जो आज मनपा सीमा में चले गए हैं, उन पर भी चर्चा की गई.

चर्चा है कि वसंत देसाई ग्राउंड के संदर्भ में जिला परिषद को समझौते के मुताबिक मुआवजा नहीं मिल रहा है. इन सभी मुद्दों पर पूर्व में कई जिप बैठकों में चर्चा की गई है. अब सभी की निगाहें इस मामले में जिप अधिकारियों और प्रशासन की भूमिका पर टिकी हैं. इस अवसर पर जि.प. अध्यक्ष संगीता अढाउ व अन्य सदस्य उपस्थित थे.