logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Akola: पत्नी से हुआ विवाद, पति ने जहर खाकर की आत्महत्या


अकोला: बार्शीटाकली तहसील के सालपी-वालपी में पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मारुति क्षीरसागर (आयु 55 वर्ष) है। वह अकोला के खड़की में रहते है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, इसलिए पत्नी भिंडी काजी स्थित अपने मायके में रह रही थी। मृतक मारुति क्षीरसागर सोमवार को चोहोगांव से बहन के घर निकला था। लोहगढ़ से सकानी मार्ग पर प्रदीप ज्ञानदेव खाड़े के खेत में स्मारक के पीछे उसने जहर खा लिया। खाड़े के खेत में आने के बाद, उन्होंने मारुति क्षीरसागर को आपात स्थिति में देखा। उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर बचाने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुसाइड नोट छोड़ा

घटना की जानकारी पुणोटी के पुलिस पाटिल गाडगे ने बार्शी टाकली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से एक बैंक पासबुक और एक नोट मिला। पत्र में पत्नी के अवैध संबंध होने का जिक्र है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।