logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केरल ब्लास्ट के बाद राज्य में अलर्ट, संघ मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा


नागपुर: केरल में चर्च में शुरू प्राथना में हुए ब्लास्ट के बाद से महाराष्ट्र सहित देश अलर्ट मोड़ पर है। वहीं राज्य में शुरू हिंसक मराठा आरक्षण को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। इन्हीं सभी घटनाओं को देखते हुए ऐतिहातन पुलिस ने संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी के साथ संघ से जुड़े हुए प्रमुख पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं के कार्यालय सहित घरों के बाहर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 

केरल ब्लास्ट के बाद से देश के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट भेजा गया था। इसी के मद्देनजर नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने अधिकारियो के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने शहर के सभी प्रमुख धार्मिक और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर शहर पुलिस ने संघ मुख्यालय सहित तमाम प्रमुख इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। 

आतंकियों के निशाने पर रहा है संघ मुख्यालय 

संघ मुख्यालय हमेशा से ही देश विरोधियों और आतंकियों के निशाने पर रहा है। बीते समय में संघ मुख्यालय में फिदायनी हमला भी किया गया था। इसी के साथ पिछले साल लश्कर-ये-तैयबा के आतंकी ने संघ बिल्डिंग की रेकी की थी। इन सभी चीजों को ध्यान रखते हुए पुलिस ने ऐतिहातन सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। पुलिस ने जहां सुरक्षा में लगे कर्मियों की संख्या बढ़ाई है, वहीं ख़ुफ़िया अधिकारीयों को भी तैनात किया है। 

भाजपा नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा 

एक तरफ जहाँ आतंकी हमले को लेकर अलर्ट मोड़ पर है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम महाराष्ट्र में हिंसक हो चुके मराठा आंदोलन को लेकर भी पुलिस सतर्क है। बीते दिनों जिस तरह बीड में जिस तरह विधायकों के घरो में हमला कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। उसी को देखते हुए पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं और विधायकों की सुरक्षा में इजाफा किया है।