logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जेएन1 को लेकर तैयार रहे सभी सभी अस्पताल, समीक्षा बैठक में मंत्री हसन मुश्रीफ ने दिए आदेश


नागपुर: कोरोना के नए वैरियंट जेएन1 वैरियंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कॉलेज और अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दिया है। 

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में बढ़ते मामलों  को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने शहर के सरकारी मेडिकल कॉलज में अधिकारीयों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने राज्य में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। 

इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश वाघमारे, आयुक्त राजू निवतकर, निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर, संयुक्त निदेशक डॉ. विवेक पखमोड़े, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. राज गजभिये के साथ ही राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के प्राचार्य इस अवसर पर वीडियो सिस्टम के माध्यम से उपस्थित थे।

इसी के साथ पिछले अनुभवों को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और कॉलेज को तैयार रहने का आदेश दिया है। इसी के साथ उन्होंने कोविड परीक्षण सुविधा के लिए आरटीपीसीआर मशीनें अपडेट करने, सहित किट उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू कराने और जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का आदेश भी अधिकारीयों को दिया। 

देखें वीडियो: