logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कार चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के मानकापुर स्थित दावत होटल के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने एक कार चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में एक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसके दोनों साथी फरार थे। सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक जांच के बाद उसके इन दोनों साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात पहुंचाया है। 

मानकापुर पुलिस थाने के दावत होटल के पास 17 फरवरी की रात मैरियन अंतिक नामक व्यक्ति के साथ यह लूटपाट की वारदात हुई थी। जब मैरियन अपनी कार से रात के समय दावत होटल के सर्विस रोड से गुजर रहे थे उसी दौरान तीन हथियारबंद आरोपियों ने उनकी कार को जबरदस्ती रुकवाया और उनसे मारपीट कर मोबाइल फोन और जेब से कुछ नगदी छीन कर फरार हो गए थे। इस वारदात को अंजाम देने वाले तुषार शर्मा नामक आरोपी को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था  जबकि संकेत कनेरी और सैयद शाहिद सैयद राशीद नामक उसके साथी फरार थे।

पुलिस को तांत्रिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लगा था जिसके बाद इन दोनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटपाट के माल को भी बरामद किया है। पकड़े गए इन दोनों ही आरोपियों का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड है। 

देखें वीडियो: