logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी उद्यान भूमि मामला: एनसीपी विधायक रोहित पवार का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- 43 एकड़ जमीन निजी हाथों में दी


नागपुर: अंबाझरी उद्यान भूमि मामले (Ambajhari Garden Land Case) को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और विधायक रोहित पवार (Rohit Pawar) ने नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Mahanagar Palika) पर घोटाले का आरोप लगाया है। पवार ने कहा, "भाजपा (BJP) शासित मनपा ने उद्यान की 43 एकड़ जमीन हड़प ली और निजी हाथों में दे दी।" मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

अम्बेडकरी लोगों का किया अपमान 

पवार ने कहा, "सत्ताधारी डरे हुए हैं। इस कारण उन्हें विधान भवन की सीढ़ियों पर धरना देना पड़ रहा है। इस सरकार ने छह महीने में कोई विकास कार्य नहीं किया है। वे सिर्फ जमीन कब्जाने का काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर संस्कृत भवन को तोड़कर उस स्थान पर एक मनोरंजन पार्क बना रहे हैं। बीजेपी ने अंबेडकरी लोगों का अपमान किया है।" 

रोहित पवार ने यह भी चेतावनी दी कि संतों और महापुरुषों का अपमान करने वाली यह सरकार भ्रष्ट है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी।