logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Ambazari Lake: ओवरफ्लो हुआ अंबाझरी तालाब, मनपा पंप लगाकर पानी निकाल रही


नागपुर: नागपुर का अम्बाझरी तालाब (Ambazari Lake) लगभग ओवर फ्लो (Overflow) हो चुका है. अब बस जद्दोजहद यें हो रही है की पानी को ओवर फ्लो पॉइंट से बहने से रोका जाये. इसके लिए नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) देसी जुगाड़ अपना रही है. मनपा क जलप्रदाय विभाग (Water Depaartment) ने कई पम्प लगाए है जिसके माध्यम से सिमित मात्र में पानी छोड़ा जा रहा है. तालाब के ओवर फ्लो होने में  सिर्फ 0.04 मीटर ही जगह बची है.

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष आई बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान अम्बाझरी तालाब के आसपास के क्षेत्रों में हुई है। वहीं बाढ़ के बाद की गई जाँच में अंबाझरी तालाब के  मरम्मत की बात सामने आई है। जिसके बाद राज्य सरकार ने तालाब की मजबूती करने का निर्णय लिया। इसके तहत 250 करोड़ का बजट भी घोषित किया।

वर्तमान में मनपा द्वारा जहां ओवरफ्लो पॉइंट के पास नाग नदी पर बने पुल को तोड़ कर नया पुल बना रहा है। वहीं राज्य सरकार का वॉटर डिपॉर्टमेंट तालाब के मजबूतीकरण का काम कर रहा है। वर्तमान में सुरक्षा दिवार को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। वहीं ओवरफ्लो पर तीन गेट बनाने का काम भी शुरू होना है। हालांकि, बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। 

शहर में पिछले पांच दिंनो से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रह है। शनिवार तड़के से शुरू हुई बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है। ओवरफ्लो पॉइंट की स्थिति और शुरू काम को देखते हुए मनपा ने ओवरफ्लो को रोकने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत मनपा पिछले दो दिनो से पंप लगाकर तालाब का पानी बाहर छोड़ रहे हैं। शुक्रवार तक जहां चार पंपों से यह काम किया जा रहा था, वहीं शनिवार को एक और पंप बढ़ा दिया गया है।