logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ambazari Lake: भीटों की मजबूती के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन, हाईकोर्ट के आदेश पर निर्णय


नागपुर: सितंबर महीने में आई बाढ़ के बाद अम्बाझरी तालाब की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगा था। इसी को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने राज्य सरकार को तालाब की मजबूतीकरण को लेकर उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का आदेश राज्य सरकार को दिया था। इसी के मद्देनजर सरकार ने समिति के गठन की मंजूरी दे दी है। 

राज्य सरकार द्वारा गठित समिति में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक्सपर्ट भी शामिल है। खास है की सरकार की समिति से इतर नागपुर महानगर पालिका ने भी दो समिति तैयार की है। अंबाझरी तालाब की मजबूती के संबंध में मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने आदेश दिया था। इस आदेश पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने इस काम के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया है।

विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में जिलाधिकारी, मनपा आयुक्त, एनआइटी चेयरमैन, मेट्रो के व्यवस्थापकीय संचालक, एमपीसीबी प्रादेशिक अधिकारी, जलसंपदा विभाग के मुख्य अभियंता, आपत्ति व्यवस्थापक कक्ष के संचालक,है रेटिज कमेटी अध्यक्ष, महाराष्ट्र इंजीनियरिंग रिसर्च नाशिक के संचालक, महाराष्ट्र इन्वरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च नागपुर के संचालक इस समिति में शामिल है। यह समिति तालाब के संरक्षण में उठाये जाने वाले कदमों का अध्ययन कर काम करने की दिशा में काम करेगी।

देखें वीडियो: