logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

33 दिनों बाद फिर शुरू हुआ अंबाझरी एनआईटी, बाढ़ से कीचड़ हो गया था जमा


नागपुर: सितंबर महीने में आई बाढ़ के कारण अंबाझरी परिसर में काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान एनआईटी द्वारा संचालित स्विमिंग पुल को भी बड़ा नुकसान हुआ था। टैंक पूरी तरह कीचड़ भर गया था, जिसके कारण यह बंद हो गया था। वहीं 33 दिनों के बाद बुधवार को यह दोबारा शुरू हो गया है। 

अंबाझरी झील के बाढ़ के पानी के कारण यह स्विमिंग पूल 23 सितंबर की सुबह बंद कर दिया गया था। बाढ़ के दिन यहां स्विमिंग पूल के ऊपर चार से पांच फीट पानी था. इसलिए जब पानी कम हुआ तो स्विमिंग पूल में डेढ़ से दो फीट तक मिट्टी और पत्थर जमा हो गए.

इसके साथ ही जल शोधन व अन्य सभी मशीनें खराब होने से प्रोजेक्ट को करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ. इस स्वीमिंग पूल की हालत देखकर लगता है कि यह कब शुरू होगा? यह सवाल नागरिक पूछ रहे थे. आखिरकार रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संभालने वाले हनुमान स्पॉट्स अकादमी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात पूरी क्षमता से मरम्मत का काम किया।