logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शुक्रवार से शुरू होगा अंबाझरी ओवरफ्लो पुल, काम हुआ पूरा; जनता को मिलेगी बड़ी राहत


नागपुर: अंबाझरी ओवरफ्लो पॉइंट (Ambazari Overflow Point Bridge) पर बन रहे ब्रिज का काम पूरा हो गया है। गुणवत्ता समिति ने पुल का निरिक्षण पूरा कर लिया है। जिसके बाद कल यानी शुक्रवार को पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के शुरू होने से हिंगना से बर्डी जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ माटे चौक सहित दक्षिण अंबाझरी रोड पर लगने वाले जाम से जनता को राहत मिलेगी।

ज्ञात हो कि, सितंबर 2023 में आई जोरदार बारिश के कारण अंबाझरी ओवरफ्लो हो गया था। जिसके कारण नाग नदी में बाढ़ आ गई थी। इस कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण नागरिकों को बड़ा नुकसान हुआ था। इस बाढ़ के लिए नाग नदी पर किये अतिक्रमण और पुल की ऊंचाई मानी गई। जिसके बाद राज्य सरकार ने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया।

सड़क का काम अभी बांकी 

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने तेजी से पुल का निर्माण कराया। पहले छह अक्टूबर को पुल को एक तरफ से यातायात के लिए खोला जाना था। लेकिन बाद में दोनों तरफ से एक साथ यातायात शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस पुल का काम पूरा हो चुका है, लेकिन इस पुल को जोड़ने वाली सड़क को सीमेंट कंक्रीट से बनाने में एक महीने का समय लगेगा। लेकिन आगामी त्यौहारों को देखते हुए प्रशासन ने 11 अक्टूबर यानी शुक्रवार को पुल को यातयात के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

पुल का निरिक्षण हुआ पूरा 

ब्रिज का परीक्षण पूरा हो चुका है। इस पुल के दोनों ओर सीमेंट की सड़क बनाई जाएगी। यह काम करीब एक माह में हो जायेगा. नवरात्रि, दशहरा और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के कारण सड़कों पर अधिक यातायात होता है। परिणामस्वरूप, यातायात की भीड़ से बचने के लिए 11 अक्टूबर को इस पुल से यातायात शुरू किया जा रहा है।