logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बार-पब संचालकों को अमितेश कुमार की चेतवानी, बोले- समय पर नहीं किया बंद, तो होगी कड़ी कार्रवाई


नागपुर: देर रात तक शराब परोसने वाले बार और पब संचालकों को नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने चेतवानी जारी की है। आयुक्त ने कहा कि, “देर रात तक संचालित होने वाले पब और बारों में लगातार विवाद होने की घटना सामने आ रही है। जिससे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। जिसको देखते हुए सभी लोग नियमो का पालन करें और तय समय पर प्रतिष्ठानों को बंद करें। इसी के साथ आयुक्त ने चेतवानी दी है कि, नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसे बार और पाबो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” 

आयुक्त कर्यालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में आयुक्त ने कहा, “यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ बार/परमिट रूम/रेस्तरां आदि निर्धारित समय सीमा 01:30 बजे के बाद भी संचालित हो रहे हैं। यह सीआरपीसी दिनांक 29/06/2023 की धारा 144 के तहत हमारे सम क्रमांकित आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।” उन्होंने कहा, “यह देखा गया है कि झगड़े मुख्य रूप से ऐसे प्रतिष्ठानों में हो रहे हैं जो समय सीमा से परे चल रहे हैं और कानून व्यवस्था और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।”

आयुक्त ने ऐसे प्रतिष्ठानों को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सम संख्या वाले आदेश में निहित निर्देशों को दोबारा ध्यान से पढ़ने और किसी भी अवैधता से बचने की सलाह दी है। वहीं इसके बाद अगर कोई भी प्रतिष्ठान नियमो का उल्लंघन करता है और डेढ़ बजे से ज्यादा समय तक जारी रखता है तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।