logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विरोध ने रोकी विकास ठाकरे और नितिन राऊत की सीट, विरोधी गुट ने दिल्ली में डारा डेरा


नागपुर: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सूची जारी कर दिया है। जिसमें सात राज्यों की 57 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिसमें विदर्भ की एक सीट अमरावती भी शामिल है। नागपुर और रामटेक लोकसभा सीट पर पार्टी ने फिर से उम्मीदवार के नाम को रोक लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ठाकरे के विपक्षी गुट ने उम्मीदवारी का विरोध किया। कई नेताओं ने दिल्ली जाकर केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात की जिसके बाद पार्टी ने नाम के ऐलाम पर रोक लगा दी है।  

नागपुर लोकसभा सीट से विकास ठाकरे को उम्मीदवार बनाए जानें का निर्णय लिया गया। इसको लेकर शहर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बैठक की अपनी मुहर लगाई। इसके बाद ठाकरे के नाम को आलाकमान को भेजा गया। हालांकि, जैसे ही नागपुर को उम्मीदवार बनाए जानें की खबर चली, ठाकरे गुट एक्टिव हो गया और विरोध शुरु कर दिया।

ठाकरे को उम्मीदवार नहीं बनाने की मांग को लेकर विरोधियों का एक गुट राजधानी दिल्ली पहुंचा और केंद्रीय आलाकमान से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने ठाकरे की जगह किसी और को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। ठाकरे के नाम पर एकमत नहीं होते देख कांग्रेस ने उनके नाम के ऐलान को कुछ समय के लिए रोक दिया।