logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काटोल नाका के पास ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, हुई मौके पर मौत


नागपुर: आज बुधवार को दोपहर के समय गोरेवाड़ा रिंग रोड पर काटोल नाका के पास एक ट्रक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनके मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक का नाम काटोल निवासी गजानन मारुतराव (75) कावड़े है।   

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक चालक लापरवाही और तेजी से वाहन चला रहा था। जिसके चलते उसका नियंत्रण छूट गया और सड़क पर चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया और आगे बढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी वाहन भगाने लगा। कुछ देर बाद कुछ दूरी पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।     

फिलहाल के समय में देशभर से हिट एंड रन की खबरें आ रही हैं। पुणे के पोर्शे मामले के बाद अब मुंबई का हिट एंड रन केस चर्चा में है और नागपुर में यह हादसा इन मामलों में एक इजाफा है, जिसमें चालक की लापरवाही से एक और व्यक्ति की जान चली गई।