logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनंतराव देशमुख अपने बेटे के साथ भाजपा में हुए शामिल, उपमुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में थामा कमल


मुंबई: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अनंतराव देशमुख अपने बेटे नकुल देशमुख के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मंगलवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों पिता-पुत्र को पार्टी का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कई सालों से था प्रयास आज पूरा हुआ

इस मौके पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस  ने कहा, "पिछले कई सालों से मेरी और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि, अनंतराव को भाजपा में शामिल कराया जाए। इसके लिए कई प्रयास भी किया गया। मेरे साथ कई नेता भी इस काम में लगे हुए थे।" उन्होंने आगे कहा कि, आज बड़ी ख़ुशी की बात है कि, अनंतराव जैसे वरिष्ठ और जमीनी नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इसी के साथ उनके बेटे नकुल भी हमारे साथ आए हैं।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "इतने साल आप ने जो राजनीति की है। कभी पद की चिंता नहीं की। मै आप को विश्वास दिलाता हूँ कि, जिस जनता और कार्यकर्ताओं के लिए आप भाजपा में शामिल हुए हैं उन्हें कभी निराश नहीं होने दूंगा।" इसी के साथ फडनिस ने सभी के काम होने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे, मंत्री गिरीश महाजन के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

वाशिम में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

वाशिम-अकोला जिले में अनंतराव देशमुख की गिनती बड़े नेताओ में की जाती है। वह विधायक के साथ लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्हें वाशिम जिले का सबसे बड़ा और जनाधार वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जिले के सभी स्थानीय स्वशासी निकायों को कांग्रेस के खाते में जमा करने का श्रेय दिया जाता है। वह राजीव गांधी के बहुत करीबी सहयोगी थे। वहीं अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को जिले में और मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।