logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अंडमान एक्सप्रेस शराब तस्करों की बनी पहली पसंद, फिर दो गिरफ्तार


नागपुर: अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन इन दिनों शराब तस्करों की पहली पसंद बनती जा रही है।इसी ट्रेन में नागपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने 2 अलग अलग मामलों में 2 आरोपियों को शराब तस्करी करते हुए ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पकड़ी गई शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है।

गाड़ी क्रमांक 16032 अंडमान एक्सप्रेस चेन्नई से कटरा के लिए अवागमन करती है। इस दौरान यह ट्रेन 70 छोटे बड़े स्टेशनों से होकर गुजरती है ।यह ट्रेन पिछले कुछ समय से शराब तस्करों की पहली पसंद बन गयी है। गुरुवार को यह ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 12:00 बजे पहुंची थी। दैनिक गस्त के दौरान आरपीएफ की टीम ने जब इस ट्रेन को चेक किया तो दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को अवैध रूप से विदेशी शराब के तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

 ट्रेन के स्लीपर कोच से आंध्र प्रदेश निवासी अलेटी जालंधर नामक 40 वर्षीय व्यक्ति को विदेशी शराब की 204 बोतलों के साथ पकड़ा गया है। जबकि इसी ट्रेन के स्लीपर कोच में तेलंगाना निवासी मोहम्मद रफीक नामक व्यक्ति को भी 180 विदेशी शराब की बोतलें  ले जाते हुए आरपीएफ की टीम ने पकड़ा है। इन दोनों आरोपियों को पकड़े गई इस शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है।