logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रोष, बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन, बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी


नागपुर: तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने शहर के वेरायटी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने “बांग्लादेश के हिन्दुओं के सम्मान में राष्ट्रीय बजरंग दल मैदान में” के जमकर नारे लगाए।   

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के विदर्भ प्रांत महामंत्री येजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हमने दो दिन पूर्व कलेक्टर को निवेदन सौंपकर सूचित किया है कि यदि बांग्लादेश के हिन्दुओं की सुरक्षा नहीं हुई तो राष्ट्रीय बजरंग दल नागपुर शहर और देश में मैदान में उतरेगा और जितने भी बांग्लदेशी घुसपैठिये हैं उन्हें भारत से बाहर निकालने का काम करेगा।         

उन्होंने कहा कि यदि अत्याचार जारी रहा तो हम हिन्दू अपने हाथ पीछे नहीं रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत सरकार यदि सुरक्षा के लिए जल्द कुछ नहीं करेगी तो बजरंग दल में देश में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करेगा।