logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस के खिलाफ अनिल देशमुख की ज़मानत होगी जब्त, धर्मराव बाबा आत्राम ने कहा- मेरे सामने लड़ना चाहिए चुनाव


नागपुर: अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के सामने लड़ेंगे तो उनकी जमानत जब्त हो जायेगी। देशमुख के दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मंत्री धर्मराव आत्राम (Dharmrao Baba Atram) ने यह बात कही। इसी के साथ आत्राम ने यह भी कहा कि, अगर अजित पवार मुझे आदेश देंगे तो मैं उस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए तैयार हूं, जहां से देशमुख चुनाव लड़ेंगे।  

धर्मराव बाबा अत्राम नागपुर में एक वृत्त चैनल के प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे. आत्राम ने कहा, "विधानसभा चुनाव में कौन कहां से लड़ेगा, इसका फैसला विभिन्न दलों के वरिष्ठ करते हैं।  अनिल देशमुख को दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ लड़ने के बजाय, उन्हें अहेरी से मेरे खिलाफ लड़ना चाहिए।  मुझे डर नहीं है, अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट मेरे खिलाफ उम्मीदवार देता है तो भी मैं लड़ूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वह देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ लड़ते हैं, तो उन्हें उनकी पार्टी के वोट नहीं मिलेंगे।" अत्राम ने कहा, ''जयंतराव पाटिल मेरे संपर्क में हैं, वह महागठबंधन में शामिल होने के इच्छुक हैं।''

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से आगमी विधानसभा चुनाव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अनिल देशमुख चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस फडणवीस के खिलाफ देशमुख को चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। लोकसभा चुनाव में जातियों का समीकरण किया उसका फायदा कांग्रेस को मिला था। इसी को देखते हुए यही प्रयोग वह फडणवीस के खिलाफ भी करना चाहती है।