logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Vajramuth Sabha: भाषण करने के सवाल पर अनिल देशमुख बोले- पार्टी तय करेगी किसे बोलना है किसे नहीं


नागपुर: महाविकास अघाड़ी ()MVA की वज्रमुठ सभा (Vajramuth Sabha) को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। कल यानी रविवार को सभा होने वाली है। वहीं अब इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि, नागपुर की सभा में कौन बोलेगा। वहीं इस चर्चा पर शनिवार को एनसीपी नेता अनिल देशमुख (NCP Leader Anil Deshmukh) ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, “तीनों दलों के दो-दो नेता सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, इसमें कौन कौन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है।” वहीं खुद के भाषण के सवाल पर देशमुख ने कहा कि, मुझे बोलना है कि नहीं ये पार्टी तय करेगी।

अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, “सभा में तीनो पार्टियों के नेता शामिल होंगे। विदर्भ के सभी प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे। वहीं भाषण करने का सवाल है तो तीनों पार्टियों ने तय किया है कि, हर पार्टी के दो दो नेता बोलेंगे। वहीं रही बात एनसीपी की तो सभा में कौन बोलेगा ये मेरे पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल तय करेंगे।”

सभा के नियोजन को लेकर हुई बैठक

शिवसेना नेता संजय राउत के साथ बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, सभा को लेकर तीनों पार्टियों का नियोजन कैसा है इसको लेकर वह मिलने आए थे। एनसीपी का नियोजन कैसा रहेगा। शिवसेना का कैसा और कांग्रेस का कैसा रहेगा। इसपर बातचीत हुई है। सभा के दौरान तीनों पार्टियों के साथ नियोजन कैसा होना चाहिए इसको लेकर बातचीत हुई है।