logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुख्यात अवैध साहूकार सागर दोषी के खिलाफ एक और मामला दर्ज, 13 लाख रुपये के बदले की दुगनी वसूली


नागपुर: नागपुर के अंबाजरी पुलिस से थाने में कुख्यात अवैध साहूकार सागर दोषी के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है. ताजा मामले में ब्याज पर दिए गए 13 लाख रूपयों के बदले में दुगनी वसूली करने के बाद भी आरोपी ने व्यक्ति से जबरदस्ती उसकी खेती की जमीन सहित धंतोली स्थित घर को भी अपने पास गिरवी रख लिया था. बता दें कि इस तरह के ही एक मामले में आरोपी को बेलतरोडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अभी वह बेलतरोडी पुलिस की कस्टडी रिमांड में है. 

नागपुर शहर में पुलिस आयुक्त डॉ सिंगल द्वारा शहर में अवैध साहूकारी और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों की बढ़ती शिकायतों को लेकर एक विशेष जनता दरबार आयोजित किया था. इस एक दिवसीय शिविर में ढाई सौ से ज्यादा शिकायतें मिली थी. अधिकांश शिकायते अवैध साहूकारों के खिलाफ मिली थीं. 

शहर के लगभग हर क्षेत्र से सागर दोषी नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों ने अवैध साहूकारी की शिकायते दी थी. बेलतरोडी थाने में 2 दिन पहले ही जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने के चलते सागर दोषी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 

अजनी सहित अंबाजरी पुलिस थाने में भी इसी तरह की शिकायते मिलने के बाद पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं. इसके साथ ही शहर के अन्य थानों में भी उसके खिलाफ शिकायते मिलने का सिलसिला जारी है. पुलिस ने लोगों से भी आह्वान किया है कि सागर दोषी द्वारा सताए गए पीड़ित संबंधित पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाये ताकि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके.