logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी के येरखेड़ा में डेंगू का एक और शिकार, गांव में अब भी डेंगू के मरीज, ग्रामीणों में दहशत


कामठी: यहां की येरखेड़ा तहसील में न्यू येरखेड़ा के वार्ड क्रमांक 4 निवासी 34 वर्षीय अविवाहित युवक सतीश पाटिल की 19 अगस्त को डेंगू से मौत हो गई। इस बीच, आज शाम करीब 7 बजे येरखेड़ा में डेंगू ने एक और पीड़ित को अपना शिकार बना लिया है।

इससे पूर्व 15 अगस्त को, बच्चे को जन्म देने वाली 21 वर्षीय महिला का नागपुर के एक निजी अस्पताल में डेंगू का इलाज चल रहा था, तभी रविवार शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम वार्ड नंबर 2, न्यू येरखेड़ा, कामठी निवासी प्रियंका (21) है.

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए येरखेड़ा ग्रामपंचायत के नागरिकों की मांग है कि प्रशासन को गंभीर रुख अपनाते हुए गांव में कीटनाशक ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग के साथ-साथ युद्ध स्तर पर धुएं का छिड़काव अभियान चलाना चाहिए. लेकिन गांव में डेंगू का प्रकोप होने पर भी येरखेड़ा ग्राम पंचायत अनदेखी कर रही है.

कामठी शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित येरखेड़ा गांव में डेंगू के मरीज पाए जाने के बाद भी नगर परिषद ने अभी तक शहर में कोई रोकथाम के उपाय शुरू नहीं किए हैं, जबकि तहसील में डेंगू की बीमारी तेजी से फैल रही है. पिछले दस-बारह दिनों में डेंगू ने येरखेडी में दो लोगों की जान ले ली है, जिससे यहां के नागरिकों में दहशत फैल गई है.