logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: एपीआई शिवाजी ननवरे ने माउंट मनास्लू को किया फतह, ऐसा करने वाले भारत के पहले पुलिस अधिकारी


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस बल के एपीआई शिवाजी ननवरे ने 24 सितंबर 2024 को 8163 मीटर माउंट मनास्लू चोटी पर भारतीय तिरंगा और महाराष्ट्र पुलिस का झंडा फहराया है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले पुलिस अधिकारी हैं। 

उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 17 मई, 2023 को और दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर 30 मई, 2024 को चढ़ाई की। एक वर्ष में आठ हजार मीटर से अधिक तीन चोटियों पर चढ़ने वाले शिवाजी ननवरे भारत के पहले पुलिस अधिकारी हैं।

सोलापुर जिले के करमाला तहसील के कोहेज निवासी शिवाजी ननवरे 24 सितंबर 2024 को माउंट मनास्लू (8163 मीटर) पर चढ़ने वाले महाराष्ट्र पुलिस के पहले अधिकारी बने। 

नागपुर शहर पुलिस बल के अपराध शाखा अधिकारी में कार्यरत एपीआई शिवाजी ननवरे ने माउंट मनास्लू चोटी पर भारतीय तिरंगा और महाराष्ट्र पुलिस का झंडा फहराकर यह गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है।  

देखें वीडियो: