logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कंडक्टर और महिला यात्रियों से हुई बहस, एसटी निगम की बस स्टैंड के बजाय पहुंची न्यू कामठी पुलिस स्टेशन


नागपुर: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बस कंडक्टर में हुए बहस के चलते एसटी महामंडल की बस को कामठी पुलिस थाने में रुकना पड़ा। काफी देर तक चला विवाद आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप से समाप्त हुआ    

कामठी-माहुर से रामटेक जाने वाली एसटी निगम की बस गणेशपेठ स्टेशन से रामटेक के लिए रवाना हुई विभिन्न स्टॉप लेते हुए यह बस यात्रियों को लेने के लिए नागपुर एलआईसी चौक पर रुकी। संविधान चौक पर धरना दे रही आंगनबाडी कार्यकर्ता शाम को धरना स्थल से निकलकर अपने गांव के निकली।

कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने एलआईसी चौक पर बस रोकी और कंडक्टर से कन्हान तक जाने की बात कही. लेकिन कंडक्टर ने बताया कि बस कन्हान में नहीं रुकेगी। उसने कहा कि बस कामठी में रुकेगी। महिलाएं बस में चढ़ने लगीं।

महिलाओं का आरोप है कि कंडक्टर ने बस में चढ़ रही महिलाओं को देखे बिना ही तुरंत दरवाजा बंद कर दिया जिससे कुछ महिलाएं गिर गईं और बस कंडक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में बहस हो गई

इन महिलाओं ने बस कंडक्टर से बस को कामठी पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहा। बस कंडक्टर के साथ हुए विवाद को पुलिस के माध्यम से सुलझाने के लिए एसटी निगम की बस को सीधे नवीन कामठी पुलिस स्टेशन लाया गया जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत किया।