logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर के हद में आते ही पुलिस ने रोकी जल संघर्ष यात्रा, विधायक नितिन देशमुख के हाथ पैर पकड़कर उठा लिया गया


नागपुर: अकोला जिले की बालापुर सीट से ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख ने नागपुर तक जल संघर्ष पदयात्रा निकाली है. यह यात्रा जैसे नागपुर की  हद पर पहुंची। पुलिस ने वडधामणा के पास नितिन देशमुख को गिरफ़्तार कर लिया। देशमुख क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर तक जल संघर्ष यात्रा निकाल रहे थे... इस यात्रा का ऐलान उन्होंने नागपुर स्थित महाविकास आघाड़ी की सभा के दौरान भी किया था.देशमुख के पास नागपुर में यात्रा निकलने के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी बावजूद इसके वो शहर के भीतर यात्रा के प्रवेश पर अड़िग थे.उनके साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी थे.पहले तो पुलिस ने देशमुख को मानने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें जबरन धारणास्थल से उठा लिया गया.पुलिस के सामने विरोध में देशमुख  ज़मीन पर सो गए जिसके बाद मजबूरन पुलिस को देशमुख के हाथ पाव पड़कर उन्हें गिरफ्तार कर अकोला की ओर रवाना कर दिया गया।
 
ज्ञात हो कि,अकोला और अमरावती जिले के कई इलाके खारे पानी का बेल्ट है। जिस वजह से नागरिकों को कई सालों तक खारा पानी पीना पड़ता है। इन इलाकों में खारे पानी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों को भी यही पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं।  इसी पृष्ठभूमि में यह आंदोलन किया जा रहा है।
 
10 अप्रैल से जल संघर्ष यात्रा पैदल शुरू थी जो 21 अप्रैल तक नागपुर पहुंचने वाली थी । लेकिन गुरुवार  सुबह जैसे ही जल संघर्ष यात्रा नागपुर के वडधमाणा पहुंची। देशमुख को गिरफ़्तार कर लिया गया.

पुलिस और देशमुख में नोक झोक
पुलिस के रोकने पर देशमुख तिलमिला उठे नागपुर में उपमुख्यमंत्री के घर जाने को लेकर बहस करने लगे.और अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही ठिय्या देकर बैठ गए, पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो तो वह ज़मीन पर लेट गए. तभी पुलिस को उन्हें जबरदस्ती हाथ पैर पकड़कर  गाड़ी में डाल दिया। साथ ही आंदोलन में शामिल 400 से 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार लिया।

मैं मर जाऊंगा लेकिन...
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रामक हुए विधायक नितिन देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ने कहा कि पुलिस ने कानून का दुरुपयोग किया और हमारे साथ मारपीट की. मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह सब कुछ गृहमंत्री फडणवीस के दबाव के चलते किया है. देशमुख ने कहा की चाहे कुछ भी हो जाए, हम पीछे नहीं हटेंगे, मैं मर जाऊंगा लेकिन मैं जमानत नहीं लूंगा।

अनुमति नहीं ली - पुलिस
देशमुख के इस आंदोलन को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है जिसमे कहा गया है की इस आंदोलन के लिए विधायक द्वारा किसी तरह की अनुमति नहीं ली गयी है.