logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख का नाना पटोले पर बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री शिंदे से हर महीने मिलते हैं एक करोड़


नागपुर: कांग्रेस नेता आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) ने अपने ही प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) पर बड़ा आरोप लगाया है। देशमुख ने कहा कि, "पटोले को हर महीने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से एक करोड़ रुपये मिलते हैं। हम जल्द ही पटोले गुवाहाटी के रास्ते जाते दिखाई देंगे।" संभाजीनगर में आयोजित महाविकास अघाड़ी (MVA) की सभा में नाना पटोले का मौजूद नहीं रहने के कारण देशमुख ने यह हमला बोला है।

आशीष देशमुख ने कहा, "नाना पटोले 'वज्रमूठ' बैठक से अनुपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद से वह असमंजस की स्थिति में हैं। लेकिन, मुझे मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरत जा रहे थे। पूरा महाराष्ट्र जानता है कि कौन सूरत की राह पर है. महाविकास अघाड़ी की 16 को नागपुर में बैठक है। तब तक प्रदेश अध्यक्ष को गुवाहाटी देखने को मिलेगा। मैं यह बयान जिम्मेदारी से दे रहा हूं।"

देशमुख ने कहा, “नाना पटोले को महीने का एक डिब्बा मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कभी भी नई सरकार के मुखिया के खिलाफ बोलते नजर नहीं आते, बल्कि लगातार उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के खिलाफ बोलते नजर आते हैं। क्या इसके लिए वह डिब्बा जिम्मेदार है? ऐसी चर्चा मुंबई में हो रही है। इसी के साथ देशमुख ने अपने द्वारा लगाए आरोप का प्रमाण देने की भी बात कही।