logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख का बड़ा दावा, कहा- शिंदे-उद्धव गुट एक होकर 2024 में भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव


नागपुर: पूर्व विधायक और कांग्रेस से निष्कासित आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) ने शिंदे और उद्धव गुट (Shinde and Uddhav Group) को लेकर बड़ा दावा किया है। देशमुख ने कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्णय के बाद शिंदे और उद्धव गुट एक हो हो जायेंगे और 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।" बुधवार को नागपुर स्थित अपने निजी निवास स्थान पर यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए यह बात कही।

राज्य में शुरू सत्ता संघर्ष को लेकर बात करते हुए देशमुख ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब गेंद विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पाले में हैं। अदालत के निर्णय के अनुसार, शिवसेना के दोनों गुटों के 56 विधायकों की सदस्यता मुश्किल में हैं। अगर नियमों को देखकर अध्यक्ष ने  निर्णय लिया तो सभी 56 विधायक दो साल के लिए नहीं बल्कि छह साल के लिए निलंबित हो जायेंगे।"

कांग्रेस से निष्कासित नेता ने आगे कहा, "कोई भी गुट या नेता इतने दिनों से राजनीतिक क्षेत्र से बाहर जाना नहीं सोचेगा। इसी को देखते हुए दोनों गुट जल्द ही फिर से साथ आएंगे और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। इसी के साथ 2024 में मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।"

देशमुख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा 

कांग्रेस से निष्काषित होने के बाद देशमुख के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले देशमुख से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा देशमुख को आगामी चुनाव में सावनेर या काटोल से चुनावी मैदान में उतार सकते हैं।