logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

एनसीपी में शामिल होंगे आशीष देशमुख! राष्ट्रवादी कार्यकर्ता सम्मेलन का करेंगे आयोजन


नागपुर: कांग्रेस नेता आशीष देशमुख पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और उनके बीच शुरू लड़ाई जग जाहिर है। दोनों नेता एक दूसरे पर हमला बोलने का मोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच चर्चा शुरू हो गई है कि, देशमुख जल्द ही कांग्रेस को छोड़ एनसीपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देशमुख जल्द ही एनसीपी कार्यकर्ता का सम्मलेन आयोजित करने वाले हैं। इनमें शारद पवार सहित सभी बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों शरद पवार दो दिन के नागपुर दौरे पर पहुंचे थे, जहाँ देशमुख ने उनसे मुलाकात की थी। इसी दौरान पूर्व विधायक ने यह भी जानकारी दी थी कि, पवार जल्द ही उनके खेत का दौरा करेंगे। इसके बाद चर्चा शुरु हो गई थी कि, क्या देशमुख जल्द ही कांग्रेस छोड़ एनसीपी में शामिल होंगे।  

हिंगणा में बड़ी सभा को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस नेता आशीष देशमुख जल्द ही नागपुर में एनसीपी की बैठक करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि सूत्रों ने जानकारी दी है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, विपक्ष के नेता अजीत पवार के इस सभा में शामिल होने की संभावना है। आशीष देशमुख एनसीपी के संपर्क में हैं। वहीं अब खबर है कि वह हिंगना विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी की बड़ी सभा करने वाले हैं।

सभा में होगी औपचारिक घोषणा

आशीष देशमुख की टीम ने भी सभा की तैयारी शुरू कर दी है। देशमुख एनसीपी के नियंत्रण वाली हिंगाना सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। बार-बार कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। इसे देखते हुए वह एनसीपी के संपर्क में हैं। इस सभा में बड़ी संख्या में किसानों और आम लोगों को आमंत्रित करने वाले हैं। हिंगाना निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एनसीपी के पास एक मजबूत और बड़ा उम्मीदवार नहीं है। एनसीपी को हिंगाना से मजबूत उम्मीदवार की तलाश है। इसलिए आशीष देशमुख आगामी चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ सकते हैं।