logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

निसार तंबोली बने नागपुर पुलिस के नए उपायुक्त, अस्विनी दोरजे की लेंगे जगह


नागपुर: राज्य गृह विभाग ने निसार तंबोली को नागपुर पुलिस का नया उपायुक्त बनाया है। वह अस्वती दोरजे की जगह लेंगे। गुरुवार शाम गृह विभाग ने कुछ पांच अधिकारियों के तबादले किए. इसके तहत तांबोली को यहां तैनाती दी गई है. ज्ञात हो कि, पिछले दिनों गृह विभाग ने दोरजे का ट्रांसफर मुंबई कर दिया गया है। हालांकि, नई नियुक्ति नहीं होने के कारण वह पद पर बनी हुई थी। 

तांबोली के साथ गत दिनों मुंबई एसआरपी में भेजे गए वर्धा के तत्कालीन अधीक्षक नुरुल हसन को बतौर भंडारा अधीक्षक तैनाती दी गई है. भंडारा अधीक्षक लोहित मतानी को सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पर पर भेजा गया है. नंदूरबार के अपर अधीक्षक नीलेश तांबे का पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, नागपुर के प्राचार्य पद पर किया गया तबादला रद्द करके नागपुर में ही एसआईडी अधीक्षक बनाया गया है. तैनाती का इंतजार कर रही शारदा राऊत को महानिरीक्षक (समुद्री सुरक्षा व विशेष सुरक्षा) नियुक्त किया गया है.