logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किसान मोर्चे को देखते बढ़ाई गई विधानसभा की सुरक्षा, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने लिया सुरक्षा का जायजा


नागपुर: किसान नेता रविकांत तुपकर ने आज विधानसभा पर महामोर्चा लाने का ऐलान किया है। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने विधानसभा की सुरक्षा को कड़ी कर दी है। 

नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार खुद विधानसभा पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। इसी के साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों को कई निर्देश भी दिए।

किसान नेता रविकांत तुपकर को उनकी पत्नी समेत विधान भवन के सामने पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक देखने को मिली।

तुपकर ने कहा, “पुलिस ने हमें हिरासत में लिया है। हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा, हम सरकार को और भी हिला देंगे।”