logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आखिर शुरू हुआ पुराना भंडारा रोड का काम, लगाए गए बैरीगेड


नागपुर: पुराना भंडारा रोड का काम आख़िरकार कई वर्षोंके बाद शुरू हो गया है। मार्ग के चौधड़ीकरण और सिमेटीकरण के काम लिए मेयो अस्पताल चौक पर बेरिकेट लगाया गया है। सड़क निर्माण के बाद इस मार्ग के उद्धार के कई वर्षों से संघर्ष कर रहे लोगो ने राहत की सास ली है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 29 जून को लगाई गई फटकार के बाद 24 वर्षों से लटका कर रखे गए पुराना भंडारा डीपी रोड के चौड़ाईकरण व सीमेन्टीकरण का कार्य अब शुरू होता नजर आ रहा है. कॉन्ट्रैक्टर ने मेयो हॉस्पिटल साइड में रोड को बंद करने के लिए बैरिकेट के साथ ही रोड डायवर्सन का सूचना फलक भी लटका दिया है. बताया गया कि मंगलवार से सड़क का डामर उखाड़ने के लिए मशीनें लगा दी जाएंगी. 

मेयो हॉस्पिटल चौक से सुनील होटल तक 3 किमी बनने वाले इस रोड के पहले चरण में 300 मीटर का निर्माण कंप्लीट किया जाएगा. मेयो से हंसापुरी चौक तक का कार्य पहले होगा. बताते चलें कि मेयो से पुराने मोटर स्टैंड तक रोड की चौड़ाई 18 मीटर की होगी. 7-7 मीटर के दो लेने होंगे. बीच में डिवाइडर और किनारों पर फुटपाथ व उसके नीचे स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज होगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क के लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है. 70 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी तथा 30 प्रतिशत धनराशि नगर पालिका द्वारा व्यय की जायेगी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान दो सौ कंक्रीट निर्माण ध्वस्त किये जायेंगे और 41 लोगों को 23 करोड़ 9 लाख रुपये का मुआवजा मिला है, उन्होंने अपनी संपत्तियों से कब्जा भी छोड़ दिया है.