logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली बात पर हुए विवाद में मजदुर पर कटर से हमला, गंभीर घायल


नागपुर: मामूली बात पर हुए विवाद में एक दूसरे युवक पर कटर से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अजित पठान (26) के रूप में की गई है। वहीं शिकायत पर कलमना पुलिस आरोपी कान्हा तुकाराम मारखंडे (26, विजय नगर, कलमना) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और घायल दोनों मजदुर है और साथ मिलकर कलमना फल मंडी में हमाली का काम करते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 12 फ़रवरी को रात 11.40 बजे के दौरान आरोपी और उसके साथ हमाली का काम करने वाली महिला के साथ विविद हो गया था। इस दौरान आरोपी ने महिला को अपशब्द कहे थे। आरोपी के इस हरकत पर अजित ने उसे जमकर फटकार लगाई थी। इससे चिढ़कर आरोपी ने अजित पर बाजु में रखे कटर से हमला कर दिया। 

इस हमले में अजित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित के साथ काम करने वाले अन्य साथी रोहित भास्कर खड्गी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच शुरू जारी है।