logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भाजपा का हिंदुत्व गौमूत्र वाला, उद्धव ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा- छिड़कने की बजाय थोड़ा सा पी लें, अक्कल आएगी


नागपुर: हिंदुत्व के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, "हमारा हिंदुत्व जनेऊ और चोटी वाला नहीं है। भाजपा का हिंदुत्व गोमूत्र हिंदुत्व है। गोमूत्र छिड़कने की बजाय थोड़ा सा पी लें, सामान्य ज्ञान आ जाएगा।" रविवार को नागपुर में महाविकास अघाड़ी (MVA) की वज्रमुठ सभा (Vajramuth Sabha) का आयोजन किया गया। जहां लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा, "वे कहते हैं कि मैंने हिंदू धर्म इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं कांग्रेस के साथ गया था। लेकिन मैं संघ से पूछना चाहता हूं कि वास्तव में आपके साथ क्या हो रहा है? मोहन भागवत मस्जिद गए। एक तरफ हनुमान चालीसा का पाठ होता और दूसरी तरफ मस्जिद में कव्वाली सुनता। यह उनका हिंदुत्व है।"

भाजपा बताएं उनका हिंदुत्व क्या?

संभाजी नगर में हुई सभा में मुस्लिमों के आने के सवाल पर भी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "हां, संभाजीनगर की बैठक में मुसलमान आए थे. क्या वे इंसान नहीं हैं?क्या यहां आने वाले लोग इंसान नहीं हैं? बीजेपी बताएं कि उनका हिंदुत्व क्या है? ऐसा सवाल भी ठाकरे ने किया?