logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे हमले; चिंतित हुआ संघ, तत्काल कदम उठाने केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन


नागपुर: बांग्लादेश इस समय उथल-पुथल की स्थिति में है। ऐसे संकट के समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को वहां के हिंदुओं की चिंता सता रही है। हिंदू सुरक्षित रहें इसके लिए संघ ने तत्काल कदम उठाए हैं और केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार उचित कदम उठाएगी।

वह मंगलवार को नागपुर में देवता फाउंडेशन के एक रुपया दान, कैंसर मुक्त मिशन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन रामनगर में किया गया था। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से उन्होंने बात की। इस दौरान बांग्लादेश में हो रही हिंसा और हिन्दू मंदिरो को निशाना बनाये जाने पर सवाल किया।

जिसपर जवाब देतेहुए उन्होंने कहा, "बांग्लादेश एक अलग देश है. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि हिंदू वहां सुरक्षित रहें।' बांग्लादेश में आज जो हालात पैदा हुए हैं, वे जल्द दूर होते नहीं दिख रहे हैं। बंगाल में हिन्दू सुरक्षित रहना चाहिए इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केंद्र सरकार को एक निवेदन सौंपा है। सरकार पर भरोसा जताते हुए जोशी ने कहा कि, हमें उम्मीद है सरकार इसपर उचित कदम उठाएगी।"