logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महाज्योति के एमडी से मिलने पहुंचे बबनराव तायवाड़े, सभी पात्र छात्रों को 100 फीसदी फेलोशिप देने की मांग


नागपुर: पीएचडी शोधार्थियों को 100 फीसदी फेलोशिप देने की मांग को लेकर नागपुर महाज्योति कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके चलते आज ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाड़े ने सामाजिक न्याय भवन के सामने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की.

इस दौरान तायवाड़े ने कहा कि पीएचडी करने वाले शोधकर्ताओं को जब से महाज्योति के माध्यम से लगातार 35 से 40 हजार रुपये प्रति माह की फेलोशिप दी जा रही थी. लेकिन अगस्त महीने में सरकार ने इन शोधार्थियों को 100 फीसदी की जगह 50 फीसदी स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है. हम इस निर्णय का निषेद करते हैं. 

बबनराव तायवाडे ने कहा कि शुरुआत में यह निर्णय लेते समय बाल्टी, सारथी, महाज्योति सभी संस्थानों के शोधकर्ताओं को 50 फीसदी फेलोशिप देने का निर्णय लिया गया था. लेकिन अब बाल्टी के छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने उन्हें  100 प्रतिशत छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है.

तायवाड़े ने कहा कि सारथी और महाज्योति के छात्रों को 50 फीसदी ही फेलोशिप दी जा रही है. लेकिन निर्णय के अनुसार विद्यार्थियों को भी 100 फीसदी फेलोशिप दी जाने की मांग सरकार के पास है. इसी के चलते हम यहां महाज्योति के एमडी राजेश खऊले से मुलाकात कर पात्र छात्रों को 100 फीसदी फेलोशिप देने का निवेदन करने आए हैं.