logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत के आरोप पर बच्चू कडु ने दी चुनौती, कहा- दम है तो बताएं कौन है वह एजेंट


नागपुर: केंद्रीय चुनाव आयोग ने जब से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया है, तब से उद्धव के समर्थक नेता शिंदे के साथ बगावत करने वाले विधायकों और भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच सांसद संजय राउत ने निर्दलीयों पर बड़ा आरोप लगाया। राउत ने कहा कि, "भाजपा ने दूसरी पार्टियों को तोड़ने के लिए निर्दलीय विधायकों को एजेंट के तौर पर रखा हुआ है।"

राउत के इस आरोप पर प्रहार प्रमुख बच्चू कडु नाराज हो गए हैं। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव नेता को चुनौती देते हुए कहा कि, "अगर शिवसेना सांसद संजय राउत में दम है और उनमें कोई शिवसैनिक है तो वह बीजेपी की मदद करने वाले राजनीतिक दल के एजेंट के नाम की घोषणा करें।" मंगलवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने यह बात कही।

कडु ने कहा, "संजय राउत कम से कम एक एजेंट का नाम लें. उनके आरोप निराधार हैं। बच्चू कडू ने आलोचना की कि वर्तमान में उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है और उनका मस्तिष्क रासायनिक रूप से समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने उचित अध्ययन के बाद अदालत में अपना पक्ष रखा है। इसलिए राउत को पहले अध्ययन करना चाहिए फिर बोलना चाहिए।"