logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बजाज ने लॉन्च किया दुनिया की पहली CNG बाइक, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया भविष्य की बाइक


नागपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से लोगों के जेब पर  भार बढ़ता है ऐसे में सरकार भी पेट्रोल-डीजल का विकल्प तलाश रही है , यही वजह है की इलेक्ट्रिक के साथ सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ गई है। खास बात तो ये है की बजाज ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की  है। शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड़ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बाइक को लॉन्च किया। बजाज का दावा है कि ये सीएनजी बाइक दुनिया की पहली सीएनजी टू-व्हीलर है।

इस बाइक के लॉन्च होने से निश्चित ही पेट्रोल की बढ़ती कीमत से परेशान बाइक चालकों राहत मिलेगी।   बजाज ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विकल्प के तौर पर सीएनजी बाइक तैयार की। बजाज कंपनी ने दावा किया है कि ये दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है। ऑटोमोबाइल सेक्टर को उम्मीद है कि जल्द ही इस बाइक की डिमांड भी बढ़ेगी।  

 इस बाइक के लॉन्चिंग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने अपने भाषण में बोलते हुए कहा  कि ये  बाइक भविष्य की बाइक है , इससे प्रदूषण भी कम होगा।  साथ ही उन्होंने सीएनजी बाइक की कीमत 1 लाख से कम होने की भी सलाह दी।