logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक, नगरधन में धूमधाम से मनाया गया बैल पोला


नागपुर: किसानों के द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारिश बाधित बैलपोला महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर परिषद रामटेक सहित ग्राम पंचायत नगरधन एवं गोडेगांव ग्राम पंचायत ने सरकारी स्तर पर इस महापर्व का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया।

बैलपोला महापर्व को लेकर ग्रामीण अंचल में भारी बारिश के बाद भी किसानों एवं नागरिकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई, जिसमें रामटेक के नेहरू मैदान में विधायक एड आषिश जायसवाल की अध्यक्षता एवं नप मुख्याधिकारी पल्लवी राऊत की उपस्थिति में पोला पर्व मनाया गया। 

किसानों को नगद राशि सहित वस्तु स्वरूप साहित्य भेंट की गई। इसी के साथ गोंडेगांव ग्राम पंचायत की सरपंच मनीषा दलाल के द्वारा भी किसानों को वस्तु स्वरूप भेंट के साथ नगदी राशि प्रदान की गई। 

नगरधन ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित पोला महापर्व पर दर्जनों बैल जोड़ियों ने सहभाग लिया। जिसमें प्रथम तीन विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। पोला महापर्व को लेकर कन्हान,देवलापार सहित टेकाडी कोयला खदान क्षेत्र में भी आयोजन किए गए हैं।