logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

प्रतिबंधित नायलॉन मांझा: अब खरीदने वाले पर भी आईपीसी की धाराओं में मामला होगा दर्ज, पुलिस ने जारी किया वाट्सएप नंबर 


नागपुर: प्रतिबंधित नायलॉन मांझा को लेकर नागपुर पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के ठिकानों पर छापा मार रही है। हालांकि, अभी तक यह कार्रवाई केवल बेचने वालों पर ही था, लेकिन अब पुलिस ने मांझा खरीदने वालों पर भी मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब जो भी मांझा खरीदेगा उसके ऊपर भी आईपीसी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की विविध धाराओं के साथ मामला दर्ज किया जाएगा। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

कुमार ने बताया कि, “शहर में अवैध मांझा की ब्रिकी को रोकने के लिए धारा 144 के तहत जितने भी ई-कॉमर्स साइट्स अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, इंडिया मार्ट सहित तमाम सोशल साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप को नोटिस और मेल भेजा गया है और कहा गया है कि, नागपुर पुलिस के आधीन आने वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री नहीं की जाए। ज्ञात हो कि, पिछले दोनों की कार्रवाई में सामने आया था कि, सोशल साइट्स के माध्यम में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और खरीदी की जा रही है।”

व्हाट्सअप नंबर किया जारी 

नागपुर पुलिस ने मांझे की कार्रवाई के लिए डेडिकेटेड व्हाट्सअप नंबर जारी किए हैं। इस नंबरों पर नागरिक प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और खरीदी को लेकर जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। कमिश्नर ने बताया कि, नागरिकों की दी गई जानकारी सही निकलती है तो और पुलिस कार्रवाई करती है तो ऐसे नागरिकों को गुड़ सेमिरीटेक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसी के साथ उनका नाम पुलिस मित्र की सूची में शामिल किया जाएगा। 

बिट मार्शल करेंगे गल्ली-गल्ली निगरानी 

आयुक्त ने बताया कि, पुलिस अभी ड्रोन के माध्यम से मांझे पर निगरानी कर रही है। इसी के साथ बिट मार्शलों को भी निगरानी करने का आदेश दिया है।" उन्होंने बताया कि, बिट मार्शल गल्ली-गल्ली घूमेंगे और निगरानी रखेंगे की कही प्रतिबंधित मांझे से पतंग नहीं उड़ाई जारही। इस दौरान उन्हें कोई दिखाई देता है तो वह उस क्षेत्र के पुलिस को इसकी जानकारी देंगे। इसके बाद तय नियमों के अनुसार मांझा इस्तेमाल करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।" इसी के साथ आयुक्त ने नागरिकों से प्रतिबंधित मांझा इस्तेमाल नहीं करने का अवाहन भी किया है।