logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड तहसील में बारिश का कहर; वलदा-हुडकेश्वर मार्ग 12 घंटे ठप्प, ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी


नागपुर: उमरेड तहसील में भारी बारिश से कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वलद-हुडकेश्वर मार्ग 12 घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण पिचले कई साल साल से प्रसादं ने पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग का रहे हैं। लेकिन प्रशासन से कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पृष्ठभूमि में ग्रामीणों ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

उमरेड तहसील में सोमवार से शुरू हुई भारी बारिश ने कपास और धान की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। वलद से हुडकेश्वर नागपुर मार्ग 12 घंटे तक अवरुद्ध रहा, जिससे 150 से 200 स्कूली छात्रों की शिक्षा का नुकसान हुआ। किसानों की सब्जियां खराब हो गई, जबकि नौकरीपेशा युवाओं के लिए काम पर जाना या अपने गाँव लौटना मुश्किल हो गया।

पिछले 15 वर्षों से, वलद और कच्छीमेट के ग्रामीण ऊंची पुलिया की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। हर साल मानसून के दौरान बाढ़ के कारण सड़क बंद हो जाती है, किसानों को नुकसान होता है, छात्रों की शिक्षा बाधित होती है और नागरिकों को परेशानी होती है।

इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन तुरंत पुलिस को ऊंचा कराए, अन्यथा ग्रामीणों का गुस्सा चुनाव में दिखेगा।