logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बावनकुले ने गिरीश बापट के निधन पर जताया शोक, कहा- यह न सहन होने वाला दुःख


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पुणे के सांसद गिरीश बापट का निधन हो गए। उन्होंने 72 साल की उम्र में दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। बापट के निधन के बाद राज्य में शोक की लहर है। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बापट के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। इसी के साथ उन्होंने इसे न सहन होने वाला दुःख दुःख बताया है।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने वाला एक बड़ा नेता आज चला गया। मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को गिरीश बापट ने कई संस्कार दिए।" उन्होंने कहा, "आज उनकी मौत से पूरा महाराष्ट्र शोकाकुल है। माँ महालक्ष्मी से प्रार्थना है कि, बापट जी को वह अपने चरणों में स्थान दें।"

बावनकुले ने आगे कहा, "गिरीश बापट के देश और राज्य में कई चाहने वाले है। वह सर्वपक्षीय नेता है। उन्होंने काम करते समय केवल पार्टी के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए काम किया।" उन्होंने आगे कहा, "उनके कामों की बात करें तो उसका इतिहास बहुत बड़ा है। यही नहीं उनके राजनीतिक और सामाजिक कामो की लंबी फेहरिस्त है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "आज राज्य में पार्टी की जो स्थिति है उसमें बापट का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी आखिरी सांसो तक पार्टी और लोगों के बारे में सोचा और काम किया।" उन्होंने आगे कहा, “अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि, पार्टी उनके विचारो और कामो को आगे बढ़ाए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”